छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राहुल के लिए 100-100 रु. देकर जुटाई भीड़ …

By lokesh sharma|22 Jun 2026, 12:31 PM
f X W

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को टिप्स देने राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भीड़ दिखाने के लिए नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी बावजूद उम्मीद के अनुरुप भीड़ एकत्र नहीं हुई। खबर है कि कई नेताओं ने लोगों को 100-100 रुपए देकर कुछ देर के लिए माना एयरपोर्ट पहुंचे। इस भीड़ की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालाकि यह पूरी तरह से पार्टी का सांगठनिक कार्यक्रम बताया जा रहा है। ऐसे में तामझाम और भीड़ जुटाने की जरूरत समझ से परे है, बावजूद आदत के अनुसार कुछ कांग्रेसी नेता खुद को बड़ा और समर्पित कार्यकर्ता दिखाने के लिए शक्ति प्रर्दशन में लगे दिखे। लेकिन वायरल वीडियो ने कांग्रेस की साख पर बट्टा लगा ही दिया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम शुरू होने से पहले भी कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा चंदा वसूली की खबरे भी आई थी। पार्टी के चंदा मामा पदाधिकारी द्वारा अपने स्तर पर पर्यावरण, उद्योग विभाग, कुछ तहसीलदारों, वन विभाग के डीएफओ से चंदा वसूली करने की खबर है। एक पदाधिकारी ने तो एक मुस्लिम सब इंस्पेक्टर से भी चंदा वसूल लिया। कांग्रेस नेताओं की सभ्यता-संस्कृति शुरू से बुनियादी तौर पर चंदा लेने और वसूली करने की रही है। परंपरागत तरीके से चंदा मामा नेता किसी भी आयोजन के लिए इस कार्य को अंजाम देने में माहिर माने जाते हैं। कांग्रेस पार्टी में पुराने और परम्परागत पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस नेता इसी तरीके से रकम जुटाते आ रहे हैं। जबकि यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की देखरेख में और उनके सुविधा के अनुसार निष्पादन किया जा रहा है। जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विगत कई सालों से राज्य के बड़े अधिकारियों के साथ मिली भगत कर कांग्रेसी विचारधारा वाले अधिकारियों से लगातार दबाव बनाकर पैसे की वसूली की शिकायतें आती रही है। हैरान करने वाली बात यह भी है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस विचारधारा वाले कुछ भ्रष्ट अधिकारी जो भ्रष्टाचार के में लिप्त है खुलकर कांग्रेस पार्टी को चंदा दे रहे हैं। जनता से रिश्ता अखबार के दफ्तर में कांग्रेस समर्पित भ्रष्ट अधिकारियों की सूची उपलब्ध है जो वर्तमान में भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को प्रति माह चंदा देते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसियों की पूछ-परख नहीं : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बड़े और पुराने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को तवज्जो नहीं मिली। प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ जन और पुराने तीन पीढ़ी के कांग्रेसी नेता राहुल गांधी से मुलाक़ात का अवसर नहीं दिए जाने से नाराज है। जिसके चलते कांग्रेस नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। पीसीसी अध्यक्ष पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि जिनके मां-बाप कभी कांग्रेस में नहीं रहे और सट्टे जुआ शराब, दो नम्बर के कारोबार में संलिप्त ऐसे नेताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। इसे पुराने कांग्रेसी नेता अपनी उपेक्षा मान रहे है, एक वरिष्ठ नेता जो वर्तमान में बीमारी की वजह से घर बैठ गए हैं, उनके द्वारा बड़ी शिकायत आलाकमान को भेजे जाने की चर्चा है।

READ ALSO  राजनांदगांव : संगठन को बूथ व जमीनी स्तर तक और मजबूत करें…

संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती पर दिया मंत्र : राहुल गांधी आज जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ विशेष सत्र में शामिल हुए थे। उन्होंने संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती, भाजपा के खिलाफ राजनीतिक नैरेटिव और आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन दिया। शिविर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी अलग-अलग सत्रों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। कांग्रेस इसे आगामी चुनावों से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बड़ी कवायद मान रही है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अभनपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया वहीं छात्र राजनीति की साख को बट्टा लगाने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। कांग्रेस के छात्र संगठन हृस्ढ्ढ (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के दो बड़े पदाधिकारियों पर पद का धौंस दिखाकर आर्थिक लेन-देन करने और दबाव बनाकर अवैध लाभ उठाने के संगीन आरोप लगे हैं। मामले से जुड़े कुछ कथित वीडियो साक्ष्य भी सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हडक़ंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हृस्ढ्ढ के जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर खान और उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बाजपेयी इस पूरे विवाद के केंद्र में हैं। आरोप है कि इन पदाधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सामने वाले पक्ष पर अनुचित दबाव बनाया। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर वायरल हो रहे कथित साक्ष्यों के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि इस मामले में मोटी रकम का खेल चल रहा था। सामने आई रिकॉर्डिंग के मुताबिक, मामले को रफा-दफा करने के एवज में कथित रूप से 50,000 (पचास हजार रुपये) की मांग की गई थी। जनता से रिश्ता वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हमारे अखबार में चंदा वसूलने की पहले ही खबर प्रकाशित की थी जो अब हमारी खबर सच निकली छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा वायरल होने वाले आज के वीडियो में स्पष्ट रूप से चंदा के लिए वसूली धमकाने का आतंक फैलाने का खुला खेल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है 10 दिन कांग्रेस के चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोजन के लिए पैसे की जरूरत को आम पदाधिकारी चंदा के रूप में व्यापारियों से जनता से वसूली की हद तक गिर रहे हैं इस वीडियो में जीता जागता उदाहरण देखने को मिलता है।

READ ALSO  CG : शरिया कोर्ट पर CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins