छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रक्तदान से प्रेम, विश्वास और बंधुत्व की भावना जागृत होती है: पुष्पा दीदी…

By kadwaghut|24 Aug 2026, 10:57 AM
f X W

राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के तहत रविवार को ज्ञान मानसरोवर में रक्तदान शिविर लगाया। 100 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement

सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने कहा कि रक्तदान केवल जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। रक्तदान से जीवन बचाने के साथ प्रेम, विश्वास और बंधुत्व की भावना जागृत होती है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री के प्रभारी अधीक्षक चंद्रशेखर इंदौरिया ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति 18 से 65 वर्ष के बीच रक्तदान कर सकता है। विशिष्ट अतिथि दिग्विजय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एचएस भाटिया ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस दौरान मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. रिंकू सिंह ने भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन ने किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पढ़ने आए मासूमों से धुलवाए जा रहे बर्तन, VIDEO ने खोल दी स्कूल की व्यवस्था की पोल ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins