छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बटन चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहा युवक पकड़ा गया…

By lokesh sharma|07 Aug 2026, 12:05 PM
f X W

डोंगरगढ़| अवैध रूप से बटनदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्टील का स्प्रिंगनुमा बटन चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को सूचना मिली कि केदारबाड़ी वार्ड 2 निवासी पियूष कुमार सहारे (20 वर्ष) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ के शवागार के सामने सड़क किनारे हाथ में बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है तथा किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलने पर थाना डोंगरगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक डेजलाल मांडले ने थाना प्रभारी को अवगत कर मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक स्टील का स्प्रिंगनुमा बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी पियूष कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CM साय की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, कई अहम विषयों पर मंथन

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins