छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, परिवार भी निशाने पर

By Admin|06 Sep 2025, 4:26 PM
f X W

सूरजपुर

Advertisement
Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके परिवार को चौराहे पर सार्वजनिक रूप से घोटाले में फंसाने के साथ जान से मारने की धमकी देना युवक को भारी पड़ गया. ग्रामीण की शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

दरअसल, कसकेला के रहने वाले रवि यादव ने भटगांव थाने में लिखित शिकायत दी थी कि गांव में रहने वाले रविन्द्र यादव ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं उनके परिवार के घोटाले में फंसाने और सामने आने पर जान से मारने की धमकी दी है. भटगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की, जिसके बाद कार्रवाई करते आरोपी युवक को गिरफ्तार में किया है. मामले में पुलिस सौंपा गया शिकायत पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बिजली गुल और लो वोल्टेज, चिखली में शॉर्ट सर्किट से फ्रीज और कैमरे खराब…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins