छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : आंगनबाड़ी सहायिका पद , अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी…

By kadwaghut|11 Sep 2026, 1:14 PM
f X W

18 सितंबर तक दावा-आपत्ति

दुर्ग । नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्रांतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु अनंतिम मूल्यांकन सूची (परिशिष्ट-4) जारी कर दी गई है। इस संबंध में अभ्यर्थियों से 18 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं।

परियोजना अधिकारी नीलम राय चौधरी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र-अकलोरीडीह क्रमांक-01 में सहायिका पद की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण के उपरांत तैयार की गई अनंतिम मूल्यांकन सूची 09 सितंबर 2026 को एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 एवं नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।

जिन आवेदिकाओं को उपरोक्त अनंतिम मूल्यांकन पत्रक के संबंध में दावा/आपत्ति है, वे पर्याप्त साक्ष्य/प्रमाणित दस्तावेज सहित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2, जिला दुर्ग अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा रोड, मुक्ता टाकिज के पास में 18 सितम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समयावधि के उपरांत कोई भी दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कपिलदेवपुर-बसेरा मार्ग पर पुल बनने से 15 से 20 हजार ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

Related Articles

Back to top button