छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : जगदलपुर में राष्ट्रपति मुर्मू ने की माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना …

By kadwaghut|23 Oct 2026, 5:00 PM
f X W

रायपुर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। माँ दंतेश्वरी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी का मंदिर क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। माँ दंतेश्वरी के प्रति बस्तरवासियों की गहरी श्रद्धा है और देशभर से श्रद्धालु यहां दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। राष्ट्रपति का माँ दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करना बस्तर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को भी रेखांकित करता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती : आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए मौका...

Related Articles

Back to top button