छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मकान का सपना हुआ साकार …

By kadwaghut|16 Oct 2026, 12:36 PM
f X W

पक्के एवं सुरक्षित आवास मिलने से परिवार में आई खुशहाली

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवनयापन के लिए अपना घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

नगर पंचायत डोंगरगांव के सेवता पारा वार्ड क्रमांक 6 निवासी रामकिशुन श्रीवास का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। कच्चे मकान में रहने के कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पक्का मकान बनाना उनके लिए एक सपना था। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत सहायता मिलने से उनका यह सपना साकार हुआ और उन्होंने अपने लिए पक्का मकान बनाया।

हितग्राही रामकिशुन श्रीवास ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से मिली सहायता से अब उनका परिवार पक्के एवं सुरक्षित आवास में रह रहा है। शासन द्वारा योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की सहायता मिली है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे हितग्राही के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। हितग्राही रामकिशुन श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सीएम हेल्पलाइन पर 2 लाख से ज्यादा शिकायतें; कलेक्टरों के कामकाज की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ...

Related Articles

Back to top button