छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तालाब किनारे चला बुलडोजर, अतिक्रमण मुफ्त …

By kadwaghut|12 May 2026, 1:14 PM
f X W

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम मुरमुंदा में प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और शासकीय भूमि की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब किनारे किए जा रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर हटा दिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि मुरमुंदा तालाब के किनारे अवैध रूप से दुकान निर्माण किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार द्वारा संबंधित व्यक्ति को निर्माण कार्य रोकने और तय समय-सीमा में भूमि खाली करने का नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके निर्माण नहीं रोका गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। स्थानीय लोगों के अनुसार मुरमुंदा तालाब केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि पक्षियों का महत्वपूर्ण आश्रय स्थल भी है।

Advertisement
Advertisement

वर्षभर यहां कई स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का डेरा रहता है। यही वजह है कि तालाब क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पक्षी प्रेमियों और पर्यावरण से जुड़े संगठनों में चिंता बढ़ रही थी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के नागरिकों, पक्षी प्रेमियों और सामाजिक संस्था “प्रकृति” के सदस्यों ने राहत जताई है। लोगों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो तालाब का प्राकृतिक स्वरूप और जैव विविधता प्रभावित हो सकती थी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  डॉ. रमन सिंह ने किया दादा ट्रैवल्स की Volvo 9600 SLX का शुभारंभ

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins