छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : महिला टीचर ने बच्चे को अगरबत्ती से जला कर किया प्रताड़ित…

By lokesh sharma|24 Sep 2025, 1:01 PM
f X W

रायपुर, शहर के एक नामी किड्स स्कूल में महिला टीचर की ऐसे कारगुजारी सामने आई हैए जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। महिला टीचर पर स्कूल के ही एक छह साल की बच्ची को जलती अगरबत्ती से दागने का आरोप है। बच्ची ने जब इसकी शिकायत घरवालों से की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद नाराज परिजन सीधे स्कूल पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे को देखते हुए आरोपी महिला टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

यह पूरी घटना सुन्दर नगर क्षेत्र में स्थित कृष्णा किड्स अकादमी इंटरनेशनल स्कूल की है। यहां महिला टीचर दीपा पदस्थ है। दीपा पर आरोप है किए उसने बच्ची को किसी कारणवश अगरबत्ती से जलाया है। बहरहाल महिला टीचर को बर्खास्त कर दिया गया है। वही शिकायत मिलने के बाद आज सीडब्लूसी की टीम भी स्कूल पहुँच गई है। बाल कल्याण आयोग की टीम आज पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज करेगी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाये।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी मंदिर पहुंच मार्ग संवरेगा, 16 लाख मंजूर…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins