छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने राज्य स्तरीय बैठक …

By kadwaghut|18 Aug 2026, 10:56 AM
f X W

रायपुर: किशोरावस्था जीवन के उस महत्वपूर्ण दौर का हिस्सा है, जब शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास तेजी से होता है। इस अवस्था में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और चुनौतियों की समय पर पहचान तथा उचित परामर्श और सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। विभाग द्वारा पहले से ही कई कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रोजेक्ट साहस के क्रियान्वयन में सहयोग और रणनीति तय करने के लिए सोमवार को नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में एक दिवसीय राउंड टेबल डिस्कशन आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement

किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टिव्स फॉर इंटीग्रेटेड लाइवलीहुड इनिशिएटिव्स द्वारा प्रोजेक्ट साहस का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की पहुंच को और व्यापक बनाया जाएगा। पहल का उद्देश्य 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों तक गुणवत्तापूर्ण, सहज और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

राउंड टेबल डिस्कशन में किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। जिसमें राज्य स्तरीय अधिकारियों सहित रायपुर, दुर्ग और बस्तर से प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान किशोरों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं, सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न विभागों और संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. निर्मला यादव, एम्स रायपुर से डॉ मनीषा रूइकर, विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, उप संचालक – किशोर स्वास्थ्य, डॉ. वी. आर. भगत, डॉ. स्मृति देवांगन, एनएचएम के राज्य सलाहकारों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने किशोर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित सुझाव और अनुभव साझा किए। टाटा ट्रस्ट्स की ओर से डॉ तन्वी अहेर, सिनी संस्था से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की टीम लीड, सोनल दास ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की एवं अपने अनुभव साझा किये। प्रोजेक्ट साहस के माध्यम से किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी, परामर्श और आवश्यक सेवाओं से जोड़ने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का होगा आयोजन
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins