छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : ग्राम जूरूडांड में हुए दुखद सड़क हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक…

By lokesh sharma|04 Sep 2025, 12:05 PM
f X W

मृतकों के परिवारों को दी गई तत्काल आर्थिक सहायता

जशपुरनगर । 2 सितंबर की रात्रि को बगीचा से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम जूरूडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए सड़क हादसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घायलों को शीघ्रतम मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि करीब 12ः30 बजे विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देशित किया। इस हादसे में घायल हुए 22 लोगों को बेहतर उपचार हेतु अंबिकापुर रेफर किया गया है। इनमें से 15 का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में तथा 7 का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। शेष 8 घायलों का इलाज बगीचा सीएचसी में चल रहा है। घायलों में 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इस दुखद दुर्घटना में मृत हुए तीन लोगों के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को हर संभव चिकित्सीय एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : निवार्चन प्रेक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों में दावा आपत्ति कार्य का अवलोकन...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button