मध्य प्रदेश

प्रदेश में सर्वाधिक बिजली की मांग 19371 मेगावाट का नया रिकार्ड दर्ज

By Admin|23 Dec 2025, 7:54 PM
f X W

भोपाल 
मध्यप्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक बिजली की मांग का नया रिकार्ड गत दिवस 22 दिसंबर को प्रात: 10.40 बजे उस समय बना जब विद्युत की शीर्ष मांग 19371 मेगावाट दर्ज की गई। विशेष बात यह रही कि प्रदेश में सर्वाधिक बिजली की मांग की आपूर्ति निर्बाध रूप से की गई। इससे पूर्व 12 दिसंबर को प्रदेश में बिजली की मांग 19113 मेगावाट दर्ज हुई थी।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश में कैसी रही बिजली की मांग
प्रदेश में जब बिजली की मांग 19371 मेगावाट पर दर्ज हुई, उस दौरान मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर व रीवा संभाग) में 5228 मेगावाट, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल व ग्वालियर संभाग) में 6022 मेगावाट, मध्यप्रदेश पश्चि‍म क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर व उज्जैन संभाग) में 7743 मेगावाट, एस.ई.जेड में 45 मेगावाट एवं रेलवे में 333 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज हुई।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भोपाल के व्यापारियों की बढ़ी उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट में सरकार रखेगी मजबूती से पक्ष; CM ने दिया भरोसा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins