छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ब्रह्माकुमारीज : आज से बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन…

By lokesh sharma|29 Apr 2026, 12:43 PM
f X W

राजनांदगांव | ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 अप्रैल से प्रारंभ होकर 3 मई, रविवार तक आयोजित होगा। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक चलने वाले इस कैंप का आयोजन ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर केंद्र पर किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना तथा उनमें नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास करना है। शिविर के दौरान बच्चों को योग, ध्यान, नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक गतिविधियां, खेल-कूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया जाएगा। ब्रह्माकुमारीज संस्था के राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा बच्चों को सरल और रोचक तरीके से जीवनोपयोगी ज्ञान प्रदान करेंगे।

साथ ही, बच्चों को तनावमुक्त जीवन जीने और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्था के अनुसार, इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे अवकाश का सदुपयोग कर सकें और एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हों।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर जेल में बंदियों की अनूठी पहल, मिट्टी और बीजों से तैयार की गणेश प्रतिमाएं ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins