छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : दंतेवाड़ा में मूसलाधार बारिश : पुल डूबा, सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित…

By kadwaghut|30 Jul 2026, 1:25 PM
f X W

दंतेवाड़ा । जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

भैरमगढ़ में पुल के ऊपर बह रहा पानी जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ के पातरपारा स्थित पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बहने के कारण सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पुल जलमग्न होने से दोनों ओर आवाजाही बंद हो गई है। प्रशासन लोगों को जान जोखिम में डालकर पुल पार नहीं करने की लगातार चेतावनी दे रहा है।

गीदम-बारसूर मार्ग पर गिरा विशाल पेड़ इधर, गीदम–बारसूर मुख्य मार्ग पर तेज बारिश और तेज हवा के चलते एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कटर मशीन की मदद से पेड़ हटाकर सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।

प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील और निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफान पर बह रहे नदी-नालों, जलमग्न पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं तथा मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।

READ ALSO  राजनांदगांव : सरकार की पुनर्वास नीति से नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार किया है : शर्मा…

प्रशासन का कहना है कि बारिश का दौर जारी रहने की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन की टीमें सतर्क हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins