छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

By lokesh sharma|22 Jun 2026, 12:11 PM
f X W

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। एसीसीयू और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा से संचालित इस गिरोह के कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच आरोपी ओडिशा के और एक स्थानीय सहयोगी बिलासपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार 15 जून को तोरवा क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी में महिला संजू कुमारी के गले से सोने की चेन झपटने की घटना हुई थी। इसके अलावा सिरगिट्टी क्षेत्र में भी महिला के साथ मारपीट कर चेन लूटने की वारदात सामने आई थी। दोनों मामलों की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक ही गिरोह की संलिप्तता पाई गई।

Advertisement
Advertisement

जांच में बिना नंबर की नीली स्कूटी का उपयोग सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने सिरगिट्टी के गणेश नगर में दबिश देकर स्थानीय आरोपी नवीन साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह ओडिशा के अपराधियों को अपने घर में ठहराता था और वारदातों में उनकी मदद करता था। गिरोह के सदस्य शहर में पहले रेकी करते थे और फिर सुबह के समय महिलाओं को अकेला पाकर वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा, बसंता खड़िया और नवीन साहू शामिल हैं। तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ लूट, आपराधिक षड्यंत्र और संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : साइबर जागृति अभियान: स्मार्टफोन की प्राइवेसी व फर्जी लिंक के बारे में बताया ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins