छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के टेबल कैलेण्डर 2026 का महापौर मधुसूदन ने किया विमोचन

By kadwaghut|12 Jan 2026, 9:39 PM
f X W


छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन ने महापौर को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन राजनांदगॉव के प्रतिनिधिमण्डल ने राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव के मोतीपुर स्थित निज निवास पर सुबह पहुॅचकर उनसे सौजन्य भेंट की ।  प्रतिनिधिमण्डल ने शिक्षकों एवं अन्य शासकीय कर्मचारियों के हितार्थ प्रकाशित नववर्ष के टेबल कैलेण्डर 2026 का अपने एसोसिएशन के संरक्षक महापौर मधुसूदन यादव के करकमलों से विमोचन करवाकर इसकी प्रति उपस्थित शिक्षक बन्धुओं को वितरित की।

इस प्रतिनिधिमण्डल में छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शुक्ला, जिला सचिव जीवन वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष हंस मेश्राम, जिला प्रवक्ता मनोज वर्मा, जिला महामंत्रीगण राजेश साहू, जिला पदाधिकारीगण धनसिंग साहू, आदित्य तिवारी, ब्रिजेश वर्मा, स्वाती गंधर्व, आशुतोष तिवारी, ब्लाक पदाधिकारीगण महेश उईके, गिरीश हीरवानी किशन देशमुख, नीलमणि साहू, माधव साहू, महादेव वाल्दे, दीपिका साहू, नूतन हिरवानी, राकेश नेताम, परस पटेल, देवेश देशलहरे, रोहित तारम, शत्रुघन तिवारी, श्वेता श्रीवास्तव, प्रियंका नागदेवे, रेसू लाल, मनीष सोनी, सुग्रीव मण्डावी, दिनेश द्विवेदी, रेवतीरमन वैष्णव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। महापौर मधुसूदन यादव जो टीचर्स एसोसियेशन राजनांदगॉव के संरक्षक भी है, उन्होंने प्रातः शिक्षक नगर, चिखली एवं रायपुर नाका स्थित वार्डो के व्यस्त दौरा एवं निरीक्षण कार्यक्रम के मध्य समय निकालकर शासकीय सेवकों के लिये प्रकाशित इस टेबल कैलेण्डर 2026 का विमोचन किया और प्रतिनिधिमंडल से शिक्षकों की समस्याओं के विषय में संक्षिप्त चर्चा भी की ।

तदाशय पर विस्तृत चर्चा हेतु टीचर्स एसोसियेशन के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से अलग से समय देने के लिये अनुरोध किया, जिसपर महापौर ने समहति व्यक्त की। इस दौरान पूर्व सांसद ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए शासन प्रशासन से पत्राचार कर उनकी समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। महापौर मधु ने टेबल कैलेण्डर 2026 को शासकीय सेवकों के लिये उपयोगी एवं संग्रहणीय बताते हुए इसकी प्रशंसा की और उपस्थित प्रतिनिधिमण्डल को टेबल कैलेण्डर 2026 के सफल प्रकाशन के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

READ ALSO  CG : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सड़क हादसा : पिकअप पलटने से 15 घायल, 3 गंभीर…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins