छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शासन की रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना रामगोपाल गौराहा के लिए रही अविस्मरणीय

By kadwaghut|11 Dec 2025, 7:17 PM
f X W

– रामलला के दर्शन करने पर हुई आनंद की अनुभूति
– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को नि:शुल्क तीर्थयात्रा के लिए दिया आशीर्वाद
– यात्रा के रोचक अनुभव किए साझा
राजनांदगांव । शासन की रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत राजनांदगांव शहर के शांति नगर निवासी रामगोपाल गौराहा के लिए अविस्मरणीय रही। उन्होंने बताया कि अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पर आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने बताया कि अयोध्या में रामलला मंदिर भव्य एवं अद्भुत बना है। प्रभु रामलला के दर्शन कर मन भाव विभोर हो गया और ऐसा लगा कि जीवन के सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। वहां तीर्थयात्रा पर जाने की इच्छा सरकार की इस योजना के माध्यम से पूरी हुई। उन्होंने बताया कि सरयू आरती और गंगा आरती में शामिल होने पर बहुत अच्छा लगा। रामगोपाल गौराहा ने कहा कि शासन की रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना बहुत अच्छी है। जिसके माध्यम से हम जैसे बुजुर्ग धार्मिक तीर्थयात्रा कर पा रहे हैं। सरकार जनमानस को नि:शुल्क प्रभु रामलला के दर्शन करा रही है।

इसके साथ ही मंदिर में दर्शन के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था रही। ट्रेन में आने जाने की सुविधा तथा लॉज से मंदिर तक आने-जाने के लिए आटो की व्यवस्था भी थी। अयोध्या में रामलला दर्शन के साथ ही काशी विश्वनाथ दर्शन, हनुमान गढ़ही, भैरवनाथ मंदिर, लता मंगेशकर चौक जाने के रोचक अनुभव रहे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ट्रेन में नाश्ते एवं भोजन की बहुत अच्छी व्यवस्था थी। वहां जाने के बाद उन्होंने कई स्थानों का भ्रमण किया। उन्होनें बताया कि वाराणसी में काशी चाट भंडार प्रसिद्ध है, वहां जाकर स्वादिष्ट चाट का जायका लिया। इसके साथ ही स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को नि:शुल्क तीर्थयात्रा के लिए आशीर्वाद दिया।

READ ALSO  Rajnandgaon : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था की प्रांतीय प्रबंधकारिणी गठित
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button