छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सामाजिक भवन में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का लोगों ने उठाया लाभ…

By kadwaghut|26 Aug 2026, 11:31 AM
f X W

राजनांदगांव , विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल राजनांदगांव व स्व. घेवर चंद डाकलिया की स्मृति में अरिहंत मेडिकोज, डॉ. कुमुद मोहबे मेमोरियल हॉस्पिटल के द्वारा महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. सौरभ मोहबे, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. चिन्मय डाकलिया, डॉ. स्मिता रेड्डी मोहबे, डॉ.आयुष अग्रवाल ने मरीजों का उपचार कर व सलाह दिया।

शिविर का शुभारंभ डॉक्टरों, विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भारत माता व भगवान श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना कर की। शिविर में पहुंचे सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सहज और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना था।

इस शुिल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 144 महिला, पुरुष व बच्चों का उपचार कर, परामर्श दिया और दवाइयां भी दी। शिविर में सुरेन्द्र डाकलिया, एमआर एसोसिएशन से योगेन्द्र ठाकरे, आशीष सिन्हा, विशाल टांडेकर, पंकज निर्मलकर, दीपक सिन्हा, युवराज सिन्हा, कुंदन कुमार, यशवंत साहू, विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल के प्रांत, विभाग, जिला व नगर के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन...

Related Articles

2

Back to top button