छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मरेठा नवागांव में मां कर्मा जयंती मनी, योगदान को याद किया गया…

By kadwaghut|21 Mar 2026, 10:27 AM
f X W

राजनांदगांव / सिंघोला| ग्राम मरेठा नवा गांव में कर्मा जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। समाज के लोगों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। आयोजन स्थल पर पहुंचकर मां कर्मा की महा आरती, विधिवत पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच रतिराम साहू ने समाज की कुलदेवी मां कर्मा की जीवन गाथा बताई।

Advertisement
Advertisement

धैर्य के साथ जीवन जीने की कला बताई गई। साहू समाज के सभी वरिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया गया। उद्बोधन से मां कर्मा माता की बचपन की लीलाओं का उल्लेख बताया। आयोजना के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया। उसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : विहिप कार्यकर्ताओं ने किया श्रीकृष्ण का पूजन ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins