मोहला : चार एकड़ बंजर वन भूमि पर किया सीड बॉल का छिड़काव…
नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी घने वनों के लिए जाना जाता है। बढ़ती आबादी और विभिन्न विकास परियोजनाओं के कारण लगातार वनों के क्षरण को देखते हुए ग्राम सभाओं ने जंगलों को बचाने और उन्हें हरा-भरा बनाने की कमान संभाल ली है।
ग्राम सभाओं के महिला व पुरुष सदस्यों ने वैज्ञानिक तरीके से सीड बॉल का निर्माण किया और दुर्गम वन क्षेत्रों में इनका छिड़काव किया। माधोपुर, बमनी (मोहला) तथा भुरभुसी, चमरूटोला, पड़की, संसारगढ़ और देवरसुर (अंबागढ़ चौकी) में ग्राम सभा सदस्यों ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया। इस कार्य में सृष्टि संस्था के क्लस्टर समन्वयक जयदेव मोहुर्ले, कार्यकर्ता अर्जुन कुमेटी, सरिता कोरेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
अगले वर्ष हजारों सीड बॉल बनाने का लक्ष्य: ग्राम पड़की और ग्राम भूरभूसी के सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सचिव गंगादास सलामे, योगेश कुमार मंडावी, शत्रुघ्न सिंह सलामे एवं रामनाथ सलामे ने बताया कि उनके दोनों गांवों के लगभग 4 एकड़ वन क्षेत्र में मिश्रित प्रजातियों के सीड बॉल का छिड़काव किया गया है। आगामी वर्ष में जंगल के अंदर खाली और बंजर पड़े दुर्गम इलाकों में सैकड़ों सीड बॉल छिड़कने की योजना है।
