छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 6 सितंबर को होगा मुतवल्ली का चुनाव…

By kadwaghut|23 Aug 2026, 12:48 PM
f X W

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के आदेश पर हनफी मस्जिद गोलबाजार के मुतवल्ली का चुनाव कराया जा रहा है। 10 जुलाई को एसडीएम की अध्यक्षता में चुनाव समिति बनाई गई। चुनाव संचालन करने तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया। चुनाव कार्यक्रम जारी हुआ। मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति का निराकरण हुआ। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 2 अगस्त को किया गया। 13 और 14 अगस्त को नामांकन फॉर्म बांटे गए।

Advertisement
Advertisement

दो प्रतिभागियों ने तय शुल्क जमा किया और फॉर्म लिया 17 और 18 अगस्त को रिटर्निंग ऑफिसर के पास नामांकन जमा किए गए। सैय्यद अफजल अली ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर ने स्क्रूटनी की। तय समय में किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद 20 अगस्त को शाम 5 बजे चुनाव चिन्ह का आवंटन तहसीलदार प्यारे लाल नाग ने किया। प्रक्रिया के बाद दो उम्मीदवार मोहम्मद जावेद अंसारी, भरकापारा को पतंग छाप मिला। मोहम्मद हसन कुरैशी, भरकापारा को तराजू छाप मिला। दोनों के बीच 6 सितंबर को मतदान होगा। जगह निशात मंजिल मुस्लिम जमात खाना रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : ऑडिट रिपोर्ट में खुला राज: होटल संचालक को 28.16 लाख का फटका, दो अकाउंटेंट पर FIR ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins