CG : अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1215 वाहनों के ई-चालान …
भिलाई/दुर्ग। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। NH-53, मुख्य मार्गों और सर्विस रोड पर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों और वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में यातायात पुलिस के साथ नगर निगम भिलाई, दुर्ग, चरोदा और कुम्हारी नगर पालिका की टीमें भी संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं।
पिछले एक सप्ताह के दौरान चलाए गए इस अभियान में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से लेकर नियमों के विपरीत वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों तक पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्य सड़कों और सर्विस रोड पर यातायात के लिए उपलब्ध स्थान को खाली कराना और आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाना है। अभियान के दौरान सड़क किनारे सामान रखकर यातायात बाधित करने वाले 167 दुकानदारों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए। इन दुकानदारों को सड़क और पैदल मार्ग पर सामान नहीं रखने की समझाइश दी गई। साथ ही उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि दुकान का सामान सड़क पर रखने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है और इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
पिछले एक सप्ताह के दौरान चलाए गए इस अभियान में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से लेकर नियमों के विपरीत वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों तक पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्य सड़कों और सर्विस रोड पर यातायात के लिए उपलब्ध स्थान को खाली कराना और आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाना है। अभियान के दौरान सड़क किनारे सामान रखकर यातायात बाधित करने वाले 167 दुकानदारों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए। इन दुकानदारों को सड़क और पैदल मार्ग पर सामान नहीं रखने की समझाइश दी गई। साथ ही उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि दुकान का सामान सड़क पर रखने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है और इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
1215 वाहनों पर ई-चालान यातायात पुलिस ने अवैध और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1215 वाहनों के ई-चालान किए। मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत की गई इस कार्रवाई में अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वाहन चालक कार्रवाई की जद में आए। पुलिस के अनुसार, दुर्ग क्षेत्र में 256, सुपेला में 567 और भिलाई-03 क्षेत्र में 392 वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की हिदायत दी है, ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने और यातायात का संचालन सुचारू रूप से हो सके। अभियान के दौरान सड़क पर बाधा उत्पन्न करने वाले 9 दुकानदारों के खिलाफ BNS की धारा 152 के तहत नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से खड़े 97 कंडम वाहनों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। पुलिस का कहना है कि ऐसे अनुपयोगी वाहन सड़क किनारे जगह घेरने के साथ यातायात में भी बाधा उत्पन्न करते हैं।
सुपेला-पावर हाउस में ऑटो डीलरों पर कार्रवाई यातायात पुलिस ने सुपेला और पावर हाउस क्षेत्र में भी विशेष कार्रवाई की। यहां मुख्य मार्ग के किनारे ऑटो डीलरों द्वारा सड़क पर रखे गए वाहनों को हटाया गया। संबंधित लोगों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की गई और भविष्य में सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश दी गई। इसके साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित पावर हाउस बस स्टैंड में ही वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कहा कि मुख्य मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा खड़े रहने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और कई बार यातायात जाम की स्थिति बन जाती है।
सड़क किनारे ठेला लगाने वाले व्यवसायियों को भी सड़क से पर्याप्त दूरी बनाकर निर्धारित किनारे की ओर ठेला लगाने की हिदायत दी गई है। वहीं गुमटी संचालकों को सड़क पर दुकान का सामान फैलाकर यातायात बाधित नहीं करने को कहा गया है। यातायात पुलिस के मुताबिक, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग केवल यातायात जाम की समस्या नहीं है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का भी कारण बन सकती है। मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े होने या सामान फैलाने से वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। इससे दूसरे वाहनों से टक्कर की आशंका बढ़ जाती है। आगे भी जारी रहेगा अभियान यातायात पुलिस दुर्ग ने दुकानदारों, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों, ठेला एवं गुमटी संचालकों तथा आम वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क और सर्विस रोड पर अतिक्रमण न करें और वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सार्वजनिक आवागमन के लिए है। सड़क पर सामान, ठेला, गुमटी या वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और वाहन चालकों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दुकानदारों, वाहन चालकों और आम नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
