DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण …

By kadwaghut|19 Aug 2026, 3:34 PM
f X W

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को शास्त्रीय संगीत, नृत्य और कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले रायगढ़ रियासत के महाराजा एवं महान संगीतज्ञ ‘संगीत सम्राट’ महाराजा चक्रधर सिंह जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Advertisement
Advertisement

    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी ने कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, नृत्य और साहित्य के क्षेत्र में कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए रायगढ़ को कला साधना की विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी की कला के प्रति गहरी निष्ठा और समर्पण के परिणामस्वरूप रायगढ़ घराने ने शास्त्रीय संगीत एवं कथक नृत्य के क्षेत्र में देश-विदेश में विशिष्ट स्थान बनाया। उनका योगदान छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है।

    मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी का समर्पित जीवन कला साधकों और नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी स्मृति में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला की परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
    वित्त मंत्री ने संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनकी कला साधना और सांस्कृतिक योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अमर सिंह उईके का मिट्टी का घर बना पक्का आशियाना…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins