छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप…

By kadwaghut|24 Aug 2026, 1:38 PM
f X W

रायपुर । राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों वारदातें डीडी नगर थाना क्षेत्र में सामने आई हैं। घटनाओं के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

रायपुरा चौक पर विवाद के बाद खूनी खेल
पहली घटना रायपुरा चौक स्थित सुमीत बाजार के सामने की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात टिकेंद्र देवांगन और कैलाश निषाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान टिकेंद्र देवांगन ने कैलाश निषाद पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद कैलाश ने चाकू छीनकर टिकेंद्र पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण टिकेंद्र देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कैलाश निषाद भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चंगोराभाठा में रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
दूसरी वारदात चंगोराभाठा इलाके में हुई। यहां आपसी रंजिश के चलते भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

आरोप है कि आशीष नामक युवक ने भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल भोला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान मेकाहारा में उसकी मौत हो गई।

READ ALSO  CG : बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर, दो हादसों में पांच घायल अस्पताल पहुंचे ...

पुलिस जांच में जुटी
एक ही थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो घटनाओं में दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दोनों मामलों में घटनाओं के कारण, आरोपियों की भूमिका और विवाद की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins