छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : अगले 3 दिन भारी बारिश होने का अलर्ट …

By kadwaghut|06 Aug 2026, 11:15 AM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।Chhattisgarh Travel Guide मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

Advertisement
Advertisement

वर्तमान में मानसूनी गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। 5, 6 और 7 अगस्त को पूरे प्रदेश में आंशिक से पूर्ण रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अगस्त के बाद से बारिश की रफ्तार और इसका दायरा कम होने लगेगा। हालांकि, छुटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। फिलहाल 10 और 11 अगस्त के लिए कोई बड़ा चेतावनी जारी नहीं किया गया है। आगामी पांच दिनों में तापमान में भी किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गणेश प्रतिमाओं में आस्था के साथ पर्यावरण का संदेश, बंदियों की अनोखी पहल बनी मिसाल

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins