छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिले में अब तक 4750.4 मिमी वर्षा दर्ज…

By kadwaghut|25 Aug 2026, 11:59 AM
f X W

जिले में आज 45.5 मिमी बारिश हुई

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 4750.4 मिमी बारिश एवं औसत 45.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 731.9 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 720.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 852.1 मिमी, घुमका तहसील में 454.5 मिमी, छुरिया तहसील में 618.8 मिमी, कुमरदा तहसील में 778.3 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 594.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 852.1 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 45.5 मिमी एवं औसत 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 7.2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 4.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 12.4 मिमी, घुमका तहसील में 10.5 मिमी, छुरिया तहसील में 2 मिमी, कुमरदा तहसील में 5.4 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 12.4 मिमी दर्ज की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : हल षष्ठी पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में भगवान बलराम की पूजा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins