छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खाद्यान्न, पेंशन, पीएम आवास व स्टेडियम का मुद्दा उठा…

By lokesh sharma|14 Apr 2026, 10:06 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति दिशा की बैठक में अंबागढ़ चौकी नगर व क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रखरता से आवाज उठी। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर विकास से जुड़े मुद्दों के अलावा शासन से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेषकर खाद्यान्न वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं में बरती जा रही लापरवाही व आम जनता को हो रही परेशानियों के मामलों में निराकरण के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग रखी। जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति दिशा की बैठक विगत दिनों सांसद संतोष पांडे की अध्यक्षता में हुई।

नवीन जिला के जिला कार्यालय में आयोजित इस बैठक में जिले के मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह सहित जिले के तीनों जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा दिशा समिति के अन्य नामांकित सदस्य राजू टांडिया, आशीष द्विवेदी सहित अन्य शामिल हुए।

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ढ़ाई घंटे चली इस बैठक में जिले के प्रशासनिक प्रमुख कलेक्टर तुलिका प्रजापति, एसपी वाईपी सिंह, डीएफओ दिनेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ भारती चन्द्राकर सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। बैठक में विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थितियों की समीक्षा की गई। भविष्य की कार्ययोजनाओं को भी पटल में रखा गया। बैठक में समिति के सदस्य के रूप में शामिल हुए नपं अध्यक्ष मानिकपुरी ने नगर व अंबागढ़ चौकी ब्लाक के प्रमुख समस्याओं को सामने रखते हुए जिला प्रशासन व सांसद से इसके निराकरण की मांग रखी।

READ ALSO  CG : मुख्यमंत्री साय की सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड ...

केवाईसी के बाद भी चक्कर काट रहे हैं समिति की बैठक में नपं अध्यक्ष ने बताया कि अंबागढ़ चौकी नगर व ब्लाक ही नहीं हमारे जिले के हजारों ग्रामीण परिवारों को खाद्यान्न के लिए भटकना पड़ रहा है। केवाईसी होने के बावजूद भी ग्रामीण सोसायटी में चक्कर काट रहे हैं। उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। ऐसे में सैकड़ों परिवार को महंगे दाम पर बाजार से अनाज खरीदकर खाना पड़ रहा है। कई स्थानों में सोसायटी संचालक केवाईसी नहीं कर रहे हैं। कुछ संचालक समूह अपनी सोसायटी को ही किराए पर दे दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button