छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने मोहन, 30 छात्राओं को दी साइकिल …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 11:18 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी l शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़सेना में पालकों का मेगा सम्मेलन आयोजित कर पालकों द्वारा विद्यालय के सुचारू संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विकास कार्यों की निगरानी के लिए शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। नवनिर्वाचित समिति में पूर्व सरपंच और पालक मोहन धुर्वे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा निषाद होंगी।

कुल 20 सदस्यों की समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य 13 पालक सदस्य चुने गए हैं। शेष 5 सदस्यों में सरपंच भड़सेना प्रमिला कोरेटी, गजेंद्र मंडावी, शिक्षाविद् हरिराम दखने, संस्था के प्राचार्य आरबी सिंह समिति के पदेन सचिव व भोजेंद्र हिरवानी शिक्षक सदस्य होंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धुर्वे ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्कूल में अनुशासन बनाए रखना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए पालकों तथा शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करना है। समिति के सचिव व प्राचार्य सिंह ने इस नई शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से विद्यालय शैक्षिक विकास के नए आयाम छुएगा।

इस अवसर पर गौरीशंकर गुरले, गीतराम कुम्भकार, कृपाराम, शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित थे। वरिष्ठ व्याख्याता कन्हैया लाल जोशी ने आभार व्यक्त किया। अनुसूचित जाति के 2, अनुसूचित जनजाति के 16, अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 कुल 30 छात्राओं को साइकिल बांटी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट का आरोप, शिकायत दर्ज ...

Related Articles

2

Back to top button