छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हथेली पर भगवान दिखाने का झांसा देकर की ठगी…

By kadwaghut|30 Jul 2026, 10:10 AM
f X W

राजनांदगांव | शहर के पाताल भैरवी मंदिर के पास एक महिला से हथेली पर भगवान दिखाने का झांसा देकर ठगी कर ली गई। अज्ञात ठग ने उन्हें भविष्य की जानकारी दी। इस दौरान सोने के जेवरात और 1500 रुपए की ठगी कर ली।

Advertisement
Advertisement

पीड़िता ने मामले की शिकायत बसंतपुर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पाताल भैरवी मंदिर के पास रास्ते में सफेद शर्ट और काली पैंट पहने एक युवक ने पहले किसी मोहल्ले का पता पूछा।

इसके बाद उसने महिला के माथे की लकीर, परिवार और बच्चों के बारे में बातें बताकर विश्वास में लिया। एक युवक ने अपने साथी की हथेली में भगवान दिखाई देने की बात कही। महिला को अनहोनी का डर दिखा। ठगों ने उनसे सोने की चेन और अंगूठी बैग में रखवा ली।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव के दीनदयाल नगर में युवक की हत्या, प्रॉपर्टी और उधारी के लेन-देन से जुड़ा हो सकता है विवाद

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins