छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : दूध का दाम बढ़ा, देवभोग ब्रांड का निर्णय

By kadwaghut|31 May 2026, 12:51 PM
f X W

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं के लिए दूध से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। राज्य में देवभोग ब्रांड के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब ग्राहकों को दूध खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि चुकानी पड़ेगी नई कीमतों के अनुसार, देवभोग दूध के 500 मिलीलीटर पैक की कीमत में 1 रुपये की वृद्धि की गई है। अब यह पैक 29 रुपये की जगह 30 रुपये में उपलब्ध होगा।

वहीं 1 लीटर पैक की कीमत भी 57 रुपये से बढ़ाकर 58 रुपये कर दी गई है। गौरतलब है कि बाजार में कई निजी डेयरी कंपनियां पहले ही दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं। ऐसे में देवभोग की ओर से भी कीमतों में संशोधन किए जाने के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना है। दूध रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु है और बड़ी संख्या में परिवार इसका नियमित उपयोग करते हैं। ऐसे में कीमतों में हुई यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर आम लोगों के मासिक बजट को प्रभावित कर सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ की 150 साल पुरानी ऐतिहासिक खप्पर यात्रा आज, CCTV और ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे पर निगरानी ...

Related Articles

Back to top button