छत्तीसगढ़

CG : निगम आयुक्त ने किया निर्माणाधीन टंकी, सफाई व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण …

By lokesh sharma|20 Jun 2026, 3:59 PM
f X W

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं जनसुविधा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवनिर्मित उच्च क्षमता वाले जलागार, सड़कों की सफाई व्यवस्था, अवैध रूप से सड़क पर रखे गए बिल्डिंग मटेरियल तथा ई-लाइब्रेरी का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त ने वार्ड-42 गौतम नगर स्थित सड़क क्रमांक-51 में नवनिर्मित उच्च क्षमता वाले जलागार का निरीक्षण किया, इस दौरान पार्षद श्याम सुंदर राव भी उपस्थित रहे। आयुक्त ने कहा है प्राथमिकता के साथ क्षेत्रवासियों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान बालाजी नगर में कई स्थानों में सड़क पर निर्माण सामग्री पाया गया, आयुक्त ने संबंधित मकान मालिकों को तत्काल सामग्री हटाने की चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर मटेरियल रखने से यातायात बाधित होता है और आम नागरिकों को परेशानी होती है। निर्धारित समय में सामग्री नहीं हटाने पर संबंधित व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।

सुभाष नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने बरसात के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक तकनीकी उपाय तत्काल करने के निर्देश दिए, जिससे सड़कों को नुकसान से बचाया जा सके। इसके अलावा आयुक्त ने क्षेत्र में संचालित होने वाली ई-लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी के व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों एवं युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का लाभ और बेहतर मिल सके। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू, उप अभियंता बसंत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, राजस्व निरीक्षक विजेंद्र परिहार, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

READ ALSO  राजनांदगांव : गौहत्या : आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा अधिवक्ता संघ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button