छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गौहत्या : आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा अधिवक्ता संघ…

By kadwaghut|26 Oct 2026, 12:57 PM
f X W

राजनांदगांव , गौरी नगर में हुई गौ हत्या को लेकर अब अधिवक्ता संघ ने भी कड़ा फैसला लिया है। अधिवक्ता संघ ने प्रकरण में आरोपियों के किसी तरह प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष मदद नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया है। अधिवक्ता आरोपियों की केस नहीं लड़ेंगे।

संघ ने न्यायालय के दूसरे अधिवक्ताओं से भी इसे लेकर अपील की है। संघ ने पारित प्रस्ताव की जानकारी सभी अधिवक्ताओं को दी है। गौरी नगर में हुए गौ हत्या और गौ मांस की बिक्री के बाद हिंदू संगठनों ने भी अधिवक्ता संघ को ज्ञापन सौंपा था। जिनमें आरोपियों के केस नहीं लेने का अनुरोध किया था।

जिसके बाद अधिवक्ता संघ ने यह प्रस्ताव पारित किया है। मामले में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक ना​बालिग लड़की सहित चार महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के मकान और दुकान भी बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना ...

Related Articles

Back to top button