छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

जमीन की बढ़ी गाइडलाइन दरों के विरोध में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को सौंपा गया ज्ञापन

By kadwaghut|05 Dec 2025, 10:00 PM
f X W


राजनांदगांव। प्रदेश में जमीन की गाइडलाइन/सरकारी मूल्य में हुई भारी वृद्धि को लेकर नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शहर के आमजन एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से मिले और बढ़ी हुई दरों को आम जनता पर अत्यधिक आर्थिक बोझ बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नई दरों के लागू होने से कृषि भूमि से लेकर आवासीय व व्यवसायिक संपत्तियों के पंजीयन शुल्क में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी होगी, जिसका सीधा असर हर वर्ग पर पड़ेगा। बढ़ती चिंताओं को देखते हुए उन्होंने पूर्व सांसद को ज्ञापन भी सौंपा।


ज्ञापन प्राप्त करने के बाद पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे पर संबंधित स्तरों पर शीघ्र ही चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी सर्वोपरि है और गाइडलाइन वृद्धि के प्रभावों को समझते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।
इधर, नई गाइडलाइन दरें 20 नवंबर 2025 को जारी होने के बाद से ही प्रदेशभर में विरोध आंदोलनों का दौर तेज हो गया है। राजनांदगांव में जय स्तंभ चौक पर लगातार चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग को दोहराया।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बढ़ी दरें वापस नहीं ली जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ : जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना पड़ा भारी: टीआई लाइन अटैच.....

Related Articles

2

Back to top button