मध्य प्रदेशराज्‍य

भारत और सऊदी अरब के धार्मिक कानूनों पर MP निर्वाचन आयुक्त की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

By Admin|21 Oct 2026, 5:53 PM
f X W

भोपाल
मध्यप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बनी है। उन्होंने भारत में धार्मिक स्थलों पर मिलने वाली छूट और सऊदी अरब के कड़े कानूनों की तुलना करते पोस्ट की है।

मनोज श्रीवास्तव ने लिखा कि शुक्र करें कि हम भारत में हैं जहां गरबा में कोई भी हरकत कर लेते हैं, मंदिर में रील बना लेते हैं। सऊदी अरब में एक बांग्लादेशी जोड़े को मस्जिद में किस करने पर मृत्युदंड दिया, अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी बचा नहीं सका। तो ‘मोहब्बत खुदा है’ की बात से खुशफहमी में न पड़ जाएं। न अरबी फिल्म अल-हुब्ब अल-इलाही (अल-इबादह) से।

मक्का में फोटो लेने या वीडियो बनाने पर रहती है सख्ती
मध्यप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त ने लिखा कि सऊदी अरब जाने पर गुस्ताखियों से बचें। मक्का की मस्जिद अल-हराम और मदीना की मस्जिद अन-नबवी में प्रोफेशनल कैमरा, ट्राइपॉड, सेल्फी स्टिक, जिम्बल, नमाज के समय या भीड़ के दौरान फोटो व वीडियो पर प्रतिबंध या सख्ती रहती है।

श्रीवास्तव ने तंज कसा कि हज और रमजान में और सख्ती रहती है लेकिन जब भारत वापस लौटें तो अपने देश को कोसें कि यहां तानाशाही है, यहां लोकतंत्र का भट्टा बैठ गया है, वगैरह वगैरह। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने अपनी पोस्ट में सऊदी अरब के कड़े कानून का हवाला भी दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सुश्रुत की प्राचीन शल्य चिकित्सा परंपरा को मिल रही नई पहचान, आयुर्वेद में 80 तरह की सर्जरी का रास्ता साफ

Related Articles

2

Back to top button