छत्तीसगढ़

नशामुक्ति की ओर ग्रामीणों की पहल, गांव में शराब बेचने और पीने वालों पर होगी सख्ती

By Admin|06 Nov 2026, 6:11 PM
f X W

कोरबा.

छत्तीसगढ़ में शराबखोरी के कारण गांव का माहौल बिगड़ रहा है. लोगों के घर टूट रहे हैं, तो नशे में लोग अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में कोरबा जिले के कोलगा गांव में लोगों ने एक साहसिक फैसला लिया है. सामूहिक बैठक में गांव में शराब बनाना, बेचना और पीना प्रतिबंधित कर दिया गया है.

करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलगा गांव में काफी समय से लोग शराब के कारण बिगड़ते माहौल से परेशान थे. इसी को लेकर सरपंच संतराम राठिया ने गाव में सामहिक बैठक बुलाई. बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी को दारू बनाने, बेचने और पीने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया.

काफी संख्या में गांव की महिलाएं हाथ में डंडा लेकर निकाली और दारू बंद करने के नारे लगाए. इस दौरान शराब बनाते पकड़े गए लोगों को कड़ी समझाइए दी गई. महिलाओं की टोलियों ने साफ कहा कि शराब बनाते, बेचते या पीते पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा.

ग्रामीणों का कहना है कि शराब खोरी के चलते गांव का माहौल बिगड़ रहा है. स्कूली बच्चे और महिलाएं भी शराब पीने लग गई हैं. इसी कारण से ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लिया है. सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी भी पहुंचे मौके पर और ग्रामीणों को समझाइए दी.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Articles

2

Back to top button