छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : मोहला में 12 नवंबर को सजेगा आदिवासी लोक कला महोत्सव, लोक संस्कृति की दिखेगी झलक…

By kadwaghut|05 Nov 2026, 1:31 PM
f X W

मोहला | जिला मुख्यालय मोहला में 12 नवंबर को जिला स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से आदिवासी लोककला, पारंपरिक नृत्य व जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में सहभागिता के लिए मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के इच्छुक आदिवासी लोक नर्तक दल 11 नवंबर तक संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

महोत्सव में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नर्तक दल को रायगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं व महापुरुषों के योगदान को स्मरण करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं

Related Articles

2

Back to top button