छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बिहान योजना ने बदल दी जिंदगी

By kadwaghut|05 Dec 2025, 12:45 PM
f X W

गोवर्धनपुर की सुमतिया बनीं ‘लखपति दीदी’, आत्मनिर्भरता की मिसाल

रायपुर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम गोवर्धनपुर की सुमतिया इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्हें आज पूरा क्षेत्र लखपति दीदी के नाम से जानता है। संघर्षों से भरे जीवन की जब राहें मुश्किल थीं, तब सुमतिया ने अपने हौसले और आत्मविश्वास से नई मंज़िल की ओर कदम बढ़ाए।

आत्मनिर्भर बनकर कृषि कार्यों का भी बेहतर प्रबंधन कर रही है

        सुमतिया ने बताया कि वह गेंदा महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। बिहान से जुड़ने से पहले वे घरेलू काम और खेती-किसानी तक ही सीमित थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी। मिशन के माध्यम से बैंक लिंकेज प्राप्त कर उन्होंने अपने सपनों को आकार दिया और किराना दुकान शुरू की। आज उनकी वार्षिक आय लगभग एक लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि बिहान योजना से मिले सहयोग ने न सिर्फ लाइव्हलीहुड बढ़ाया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाया। किराना दुकान के साथ वे कृषि कार्यों का भी बेहतर प्रबंधन कर रही हैं। 

बिहान योजना से जुड़ने से सपना हुआ पूरा 

        इसके अलावा बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए वे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता का प्रसार कर रही हैं और लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपनी उपलब्धियों पर खुशी जाहिर करते हुए सुमतिया ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भी लखपति बन पाऊंगी। बिहान योजना से जुड़ने के बाद मेरा यह सपना पूरा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना ने उनके जीवन में नई रोशनी भर दी है।

READ ALSO  एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button