उत्तर प्रदेशराज्‍य

‘खयाली गृह मंत्री ने अखिलेश से कहा, सीएम की कुर्सी चाहिए’: आजम-अखिलेश की मुलाकात पर ओपी राजभर

By Admin|23 Oct 2026, 7:04 PM
f X W

अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी: मंत्री ओमप्रकाश राजभर

'आजम खान साइकिल छोड़कर पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं', राजभर का अखिलेश पर तंज

'खयाली गृह मंत्री ने अखिलेश से कहा, सीएम की कुर्सी चाहिए': आजम-अखिलेश की मुलाकात पर ओपी राजभर 

लखनऊ, 
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने रामपुर जेल में बंद आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश की उनसे सहमति नहीं बन सकी है और अब उनकी राजनीतिक राह में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री भारी पड़ गई है।

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि 'चचा' (आजम खान) से मुलाकात कैसी रही? राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि आजम खान साइकिल छोड़कर पतंग उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि पतंग, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का चुनावी चिन्ह है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के 'खयाली गृह मंत्री' ने उनसे सीधे कह दिया है कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह मंत्री नहीं, मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहिए।

सपा की सरकार बनने पर मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने की सलाह
राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार आने वाली नहीं है। उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि उन्हें दिल पर पत्थर रखकर घोषणा करनी चाहिए कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

READ ALSO  पशुधन और अन्न धन का पर्व है सोहराई, आदिवासी समाज में ऐसे निभाई जाती हैं पारंपरिक रस्में
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button