छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अवैध शराब से परेशान गांव को राहत नारियल फोड़कर खुली अधिकृत दुकान …

By kadwaghut|11 Apr 2026, 11:30 AM
f X W

राजनांदगांव l चिचोला ब्लॉक के ग्राम रंगी टोला में देशी शराब दुकान खोली गई है। यहां खुली शराब दुकान का ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से वह गांव में अवैध शराब की बिक्री से परेशान थे। शिकायत के बाद भी इस पर लगाम नहीं लग पा रही थी। इस कारण उन्होंने शराब दुकान खोलने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इसी क्रम में वहां शराब दुकान खोली गई। ग्रामीणों ने बाकायदा प्रशासन का आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर देशी शराब दुकान खोलने से गांव और आसपास के गांवों में युवाओं को रोजगार और कई तरह के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। शुक्रवार को इसके शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नव प्रयास कोचिंग संस्थान को मिला डिजिटल बोर्ड, मिलेगी आधुनिक शिक्षा...

Related Articles

2

Back to top button