छत्तीसगढ़

CG : ’सरस्वती सायकल योजना से सशक्त होंगी बेटियां, 71 छात्राओं को मिला योजना का लाभ’ …

By kadwaghut|30 Jul 2026, 4:01 PM
f X W

नारायणपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुगमता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा में 28 जुलाई 2026 को सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद नारायणपुर के अध्यक्ष इन्द्र प्रसाद बघेल थे। इस अवसर पर वार्ड पार्षदगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 71 पात्र छात्राओं को निःशुल्क सायकलों का वितरण किया गया। सायकल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा नियमित रूप से अध्ययन करने में और अधिक प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि इन्द्र प्रसाद बघेल ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्राओं से सायकलों का सुरक्षित उपयोग करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बैगा संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल, बच्चों को मिला बीरन हस्तशिल्प का प्रशिक्षण ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins