छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भाई पर बेसबॉल बैट से किया हमला, गिरफ्तार…

By kadwaghut|03 Nov 2026, 4:18 PM
f X W

राजनांदगांव | मामूली विवाद में छोटे भाई पर बेसबॉल बैट से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला चिखली चौकी क्षेत्र के ग्राम बोरी का है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकार ने अपने छोटे भाई को गांव में विवाद करने पर गाली देने लगा। कुछ ही देर में गुलशन आक्रोशित हो गया। उसने अपने छोटे भाई पर बेसबॉल बैट से सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में ताबड़तोड़ वार किया।

वारदात के बाद गांव में चाकू भी लहराने लगा। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गुलशन ताम्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : खुद को तपाकर हीरा बनाएं और दूसरों के आदर्श बनें: समयप्रभ...

Related Articles

2

Back to top button