DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

By kadwaghut|06 Oct 2025, 10:33 PM
f X W

रायपुर, आज राज्यपाल रमेन डेका से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रतापपुर स्थित विश्राम भवन में  सौजन्य भेंट की। इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने विभागीय गतिविधियों एवं प्रदेश में संचालित महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी।

राज्यपाल डेका ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें निरंतर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान राज्यपाल और मंत्री राजवाड़े के बीच पोषण अभियान, आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा महतारी वंदन योजना के सकारात्मक प्रभाव पर भी चर्चा हुई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, ₹5.60 लाख करोड़ निवेश की संभावना

Related Articles

2

Back to top button