छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : व्यापारी संघ ने महावीर चौक में राहगीरों को पिलाई गई शरबत…

By kadwaghut|31 May 2026, 11:00 AM
f X W

राजनांदगांव| चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई राजनांदगांव के मार्गदर्शन में हार्डवेयर व्यापारी संघ के सौजन्य से भीषण गर्मी में पिछले 1 अप्रैल से चेंबर अध्यक्ष कमलेश बैद के नेतृत्व में महावीर चौक के पास अरुणोदय एजेंसी में शीतल पेयजल प्याऊ संचालित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक खूब चंद पारख के द्वारा किया गया था। इस प्याऊ में समय-समय पर पेयजल के साथ मठा, आम का पना शरबत आदि का वितरण किया जाता है। इसी कड़ी में 28 मई को शरबत का वितरण किया गया।

इस दौरान कलेक्टर जितेंद्र यादव की उपस्थिति में 400 से 500 लोगों को शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद ने व्यापारियों को शहर में हो रही चिल्लर किल्लत से भी अवगत कराया, जिसका कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया के मैनेजर को चेंबर ऑफ कॉमर्स को तत्काल 8 से 10 लाख की चिल्लर उपलब्ध कराने का आदेश दिया। जिस पर स्टेट बैंक के मैनेजर ने एक-दो दिन में चिल्लर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : धान तस्करी पर एआई का पहरा गाड़ी आते ही सिस्टम भेजेगा अलर्ट...

Related Articles

2

Back to top button