गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

By kadwaghut|24 Jul 2026, 4:29 PM
f X W

31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्ति
निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर नहीं होगा विचार

गरियाबंद, जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची जिले के पांचों विकासखंडों में प्रस्तावित परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत तैयार की गई है। जिला परिवहन अधिकारी युगेश्वरी वर्मा ने बताया कि परिवहन सुविधा केंद्र स्थापित करने के लिए इच्छुक एवं अर्हताधारी आवेदकों से 30 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण करने के बाद पात्र एवं अपात्र आवेदनों की सूची प्रकाशित की गई है।


यदि कोई पात्रता अथवा अपात्रता के संबंध में दावा या आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता है। तो वह 31 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में जिला परिवहन कार्यालय, गरियाबंद में उपस्थित होकर अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। जिला परिवहन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदकों से समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करने की अपील की गई है। 
 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 6 दशकों तक देश-विदेश में गूंजती रही बांस गीत की धुन, दिलाई छत्तीसगढ़ को पहचान...

Related Articles

2

Back to top button