छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 26 वाहनों की जांच कर…

By kadwaghut|27 Oct 2026, 1:28 PM
f X W

राजनांदगांव | परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। उड़नदस्ता दल द्वारा खैरागढ़ रोड एवं बस स्टैंड क्षेत्र में जांच प्वाइंट लगाकर यात्री बसों की जांच की गई।

जांच के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी परिवहन, निर्धारित दर से अधिक यात्री किराया वसूली सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं परिवहन नियमों के पालन की जांच की गई।

इस दौरान कुल 26 यात्री वाहनों की जांच की गई तथा विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत कुल 9500 रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  तीन राज्यों के 11 शहरों से पहुंचे 46 प्रतिभागी, पर्यटन से स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए अवसर

Related Articles

Back to top button