छत्तीसगढ़

2 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में होंगे राज्य स्थापना दिवस के विशेष कार्यक्रम

By Admin|27 Oct 2026, 11:01 PM
f X W

रायपुर

 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2 नवंबर को किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों का निर्धारण कर दिया है। इस संबंध में 27 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया है। विभिन्न जिलों में राज्य शासन के मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में संघ राज्य मंत्री  तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। सरगुजा में मंत्री  रामविचार नेताम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मंत्री  दयालदास बघेल, कांकेर में मंत्री  केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री  लखन लाल देवांगन, जशपुर में मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में मंत्री  टंकराम वर्मा तथा राजनांदगांव में मंत्री  गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि होंगे।

इसी प्रकार कोरिया में विधायक  भैयालाल राजवाड़े, बीजापुर में मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद  विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद  संतोष पाण्डेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद  चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद  रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद  राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद  कमलेश जांगड़े, दन्तेवाड़ा में सांसद  महेश कश्यप, बालोद में सांसद  भोजराज नाग, सुकमा में सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सांसद  लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि होंगी।

मुंगेली में विधायक  पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में विधायक  अजय चन्द्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक  रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक  अमर अग्रवाल, कोण्डागांव में विधायक सु लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक  विक्रम उसेंडी तथा बस्तर में विधायक  किरण देव मुख्य अतिथि होंगे।

READ ALSO  CG : पटवा भवन में बच्चों ने नाट्य मंचन से जीवंत किए चारों दादा गुरुदेव के जीवन प्रसंग ...

विकास योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र

राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विकास विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें विभागीय उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रमों का मुख्य थीम सशक्त नारी, युवा उड़ान' निर्धारित किया गया है।

जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रमों में शालीनता और गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी कार्यक्रमों में लाभान्वित किया जाएगा।

1 से 3 नवंबर तक रोशन होंगे शासकीय भवन

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों पर आकर्षक रोशनी की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग अपने बजट से आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे।

राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि मुख्य अतिथियों के परामर्श से कार्यक्रमों का निर्धारण करते हुए आयोजन की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button