छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं मनाया विजय उत्सव…

By lokesh sharma|06 May 2026, 12:30 PM
f X W

अंबागढ़ चौकी , पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रभावशाली जीत का उत्साह अब छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत भाजपा मंडल अंबागढ़ चौकी के द्वारा शानदार जीत पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया।

यह पूरा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा के मार्गदर्शन, मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी के ऊर्जावान नेतृत्व में हुआ। जैसे ही चुनावी परिणामों में भाजपा की बढ़त और जीत की पुष्टि हुई, अंबागढ़ चौकी के मुख्य चौक-चौराहों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। घंटों तक चले पटाखों के शोर और भारत माता की जय व भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण भगवामय हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष दिलीप के मार्गदर्शन में जिले का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है, जिसका परिणाम कार्यकर्ताओं के इस जोश में दिख रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम का प्रतिफल है। इस दौरान भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  धमतरी में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, सेक्स रैकेट मामले में 18 युवक-युवतियां हिरासत में

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins