छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CM साय आज कबीरधाम दौरे पर…

By kadwaghut|10 May 2026, 12:40 PM
f X W

रायपुर. सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली का दौरा करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह सुबह 10.30 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे. ग्राम कलिबा में दोपहर 12.10 बजे से 1 बजे तक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1.10 बजे पर जशपुर से रवाना होकर 2.30 बजे कबीरधाम आएंगे. जहां वे अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे.

कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे मुंगेली जाएंगे. मुंगेली कलेक्ट्रेट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. शाम 4 बजे दाऊपारा चौक में बाबा संत गुरु घासीदास और पडाव चौक में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. वहीं स्टेडियम मोड़ क पास भक्त माता कर्मा की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण करेंगे. इसके अलावा सीएम साय शाम 4.30 बजे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  दुर्ग जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की तलाश तेज, पुलिस ने शुरू की पहचान की प्रक्रिया

Related Articles

Back to top button