छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में एक्स-रे विभाग के पास कुर्सियां लगाने की जरूरत…

By kadwaghut|27 Oct 2026, 1:14 PM
f X W

राजनांदगांव | जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को रिपोर्ट का इंतजार करने के दौरान बैठने पर्याप्त व्यवस्था की जरूरत है। एक्स-रे विभाग के पास कुर्सियां नहीं होने या पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जांच कराने पहुंचे बुजुर्गों, महिलाओं और अस्वस्थ मरीजों को लंबे समय खड़े रहना मुश्किल होता है। अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर एक्स-रे विभाग के पास पर्याप्त कुर्सियां लगवानी चाहिए, ताकि जांच के लिए आने वाले लोगों को राहत मिले।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG में मौसम बदलेगा मिजाज, चक्रवाती सिस्टम से बारिश की संभावना; फसलों को लेकर किसान चिंतित

Related Articles

Back to top button