छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजधानी में डॉ. प्रकाश खुंटे को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड…

By kadwaghut|26 Oct 2026, 12:55 PM
f X W

राजनांदगांव | राजधानी रायपुर में रविवार को छत्तीसगढ़ की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड-2026 समारोह हुआ। चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी नि:स्वार्थ, उत्कृष्ट और अनुकरणीय सेवाओं के लिए विख्यात चिकित्सक डॉ. प्रकाश खुंटे को छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड और आधिकारिक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अलंकृत किया गया।

डॉ. प्रकाश खुंटे को यह सम्मान उनके द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए वर्षों के व्यावहारिक कौशल, मरीजों के प्रति अटूट सेवा भाव स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में उनके सक्रिय योगदान को रेखांकित करते हुए दिया गया है। डॉ. खुंटे को शॉल, श्रीफल, विशिष्ट स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  अवैध रूप से मांस बेचने वालों की खैर नहीं, राजनांदगांव में जांच अभियान शुरू

Related Articles

Back to top button